सोशल मीडिया पर तैनात हुए ग्रीवांस ऑफिसरः यूजर के कहने पर वॉट्सऐप , फेसबुक को हटाना पड़ेगा आपत्तिजनक कंटेंट या पोस्ट ; जानिए कैसे करें शिकायत How to complaint against social media
सोशल मीडिया पर तैनात हुए ग्रीवांस ऑफिसरः यूजर के कहने पर वॉट्सऐप , फेसबुक को हटाना पड़ेगा आपत्तिजनक कंटेंट या पोस्ट ; जानिए कैसे करें शिकायत देश में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए नए साइबर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ( IT ) नियम लागू हो चुके हैं । अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ग्रीवांस ऑफिसर को रखना जरूरी हो गया है । वॉट्सऐप और ट्विटर ने ग्रीवांस अफसरों की जॉइनिंग भी करा दी है । नए नियमों के मुताबिक , जिस सोशल प्लेटफॉर्म पर 50 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं , उन्हें एक शिकायत अधिकारी , एक नोडल अधिकारी और एक मुख्य अनुपालन अधिकारी रखने होंगे । ये सभी भारत में रहने वाले होने चाहिए । सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत यूजर्स की शिकायतों के समाधान के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया जाना जरूरी है । इसे ग्रीवांस ऑफिसर कहते हैं । फ्लिपकार्ट , फेसबुक , गो एयर , HDFC बैंक , पेटीएम , जियो मोबाइल जैसी कई कंपनियों ने इस काम के लिए ग्रीवांस ऑफिसर रखे हैं । भारत में किन - किन कंपनियों के ग्रीवांस ऑफिस नियुक्त किए हैं , इस बात का पता grievanceofficer.com वेबसाइट पर जाकर लगा सकते हैं । यहां पर सोशल मीडिया...