महाराणा प्रताप के बारे में 30 रोचक तथ्य अपने बच्चो मित्रो और रिश्तेदारों के साथ अवश्य शेयर करे | Amazing Facts about Maharana Pratap in Hindi
महाराणा प्रताप के बारे में 30 रोचक तथ्य Amazing Facts about Maharana Pratap in Hindi महाराणा प्रताप मेवाड़ में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे । वे कई सालों तक मुगल सम्राट अकबर से संघर्ष करते रहे । वे अपनी वीरता , बहादुरी और युद्ध कला के लिए जाने जाते थे । उन्होंने मुगलों को कई युद्ध में हराया भी था । झाला मानसिंह इनका विश्वासपात्र सिपाही था जिसने अपने प्राणों पर खेलकर महाराणा की जान बचाई थी । शक्ति सिंह ने अपना प्रिय घोड़ा " चेतक " देखकर महाराणा प्रताप को युद्धभूमी से जाने को कहा था । मुगल सम्राट अकबर महाराणा प्रताप और मेवाड़ को अपने अधीन करना चाहता था । इसके लिए उसने चार राजदूत नियुक्त किए थे । जलाल खान , मानसिंह , भगवान दास और राजा टोडरमल । पर उन चारों के समझाने के बाद भी महाराणा प्रताप ने अकबर के अधीन होना स्वीकार नहीं किया । इस लेख में हमने महाराणा प्रताप बारे में आपको 30 रोचक तथ्यों के विषय में बताया है 1. महाराणा प्रताप का जन्म मेवाड़ में 9 मई 1540 को हुआ था । 2. महाराणा प्रताप का पूरा नाम महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया था । 3. महाराणा प्रताप का बचपन का नाम " क...